रोम टोर वगेर्टा यूनिवर्सिटी में मेडिकल सेक्सोलॉजी के प्रोफेसर और वैज्ञानिक इमैनुएल जनीनी ने महिलाओं में आॅर्गेज्म मापने की स्टडी की है। इसका प्रकाशन 29 अगस्त को वैज्ञानिक जर्नल प्लोस वन में ‘आॅर्गेज्मोमीटर-एफ’ शीर्षक से हुआ है। इस पर चर्चा से पहले यह जानना जरूरी है कि आॅर्गेज्म क्या है? कुछ वैज्ञानिकों की धारणा है कि यह कामोत्तेजना है। मगर सर्वाधिक मान्य धारणा यौन संबंध के दौरान प्राप्त होने वाले सुख से है। इसे सहवास सुख, चरम सुख, कामोन्माद और चरमोत्कर्ष भी कह सकते हैं। इसका अनुभव स्त्री-पुरुष दोनों को होता है। सेक्सोलाजिस्ट मानते हैं कि मनुष्य देह मल्टिपल आॅर्गेज्म वाली है। आॅर्गेज्म के स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह दर्द निवारक है। इस दौरान शरीर से आॅक्सीटोसिन नामक केमिकल का स्राव होता है। यह केमिकल लगाव, रिलेक्स और भावनात्मक रूप से अन्य सकारात्मक परिस्थितियों की अनुभूति कराता है। हालांकि इससे दर्द में आठ से दस मिनट तक राहत मिलती है।
---------------
खोज-ए-सुख
---------------
इसके अहसास भर से दर्द दूर हो जाता है। तो अब वैज्ञानिक जनीनी की स्टडी पर आते हैं। यह स्टडी सिर्फ और सिर्फ महिलाओं पर की गई है। दावा यह भी है कि दुनिया में पहली बार ऐसी स्टडी की गई है। इसमें महिलाओं में आॅर्गेज्म मापने के लिए साइकोमीट्रिक टूल का इस्तेमाल किया गया। वह साफ करते हैं कि हमारा मकसद था कि हम सेक्स से जुड़ी अलग-अलग क्रियाओं जैसे इंटरकोर्स, मास्टरबेशन और अन्य सेक्सुअल तरीकों से महिलाओं में यौन सुख की मात्रा को माप सकें। ...क्योंकि आॅर्गेज्मोमीटर कोई उपकरण या मशीन नहीं है। इसका मतलब है आॅर्गेजम को मापना। जिस तरह दर्द को मापने के लिए उपकरण नहीं है, वैसे ही आॅर्गेज्म को मापने के लिए भी कोई मशीन या उपकरण नहीं है। आॅर्गेज्म या दर्द हर किसी के लिए अलग-अलग होता है। यह इनसान के निजी अनुभव पर निर्भर करता है। यही वजह है कि इसे मापने के लिए एक स्केल का इस्तेमाल ही सबसे बेहतर होगा। दुनिया भर में दर्द निवारक दवाइयों को एनालॉग स्केल के तहत मापकर ही बेचा जाता है। दर्द और आनंद सिक्के के अलग-अलग पहलू हैं। इसीलिए इन्हें मापने के लिए किसी मशीन की जगह स्केल का इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने ऐसी ही स्केल के जरिए आॅर्गेज्म की मात्रा मापी। ...क्योंकि इन दोनों एहसासों का संबंध दिमाग के एक ही हिस्से से होता है। कोई एक चीज किसी इनसान के लिए दर्दनाक हो सकती है। दूसरे के लिए उसमें सुख छिपा हो सकता है। वह इसका उदाहरण मसालेदार भोजन से देते हैं। जनीनी की इस स्टडी में 526 महिलाओं को शामिल किया गया। इनकी उम्र 19 से 35 के बीच थी। रिसर्चर ने स्मार्ट वेबसाइट के जरिये कुछ सवालों के जवाब इन महिलाओं से हासिल किए। इसमें यह भी पूछा गया कि मास्टरबेशन, इंटरकोर्स, ओरल सेक्स या किसी अन्य तरह की सहवास क्रिया में से किसमें सबसे अधिक आनंद मिला? और इन सवालों के जवाबों से ही स्टडी तैयार की गई। इस स्टडी में यह बात उभर कर सामने आई कि महिलाओं में आॅर्गेज्म का अंतर बहुत अधिक और पुरुषों में यह काफी हद तक समान रहता है।
मुकुंद, स्थानीय संपादक, प्रयुक्ति (हिंदी दैनिक) नई दिल्ली
(अब से ये मेरा नया कॉलम है-खोज-ए-सुख। इसके तहत मानव देह के रहस्यों और स्त्री-पुरुष विमर्श पर हर शुक्रवार को प्रयुक्ति में जिक्र हुआ करेगा। शब्दों से परे है इसकी व्याख्या शीर्षक से आलेख का प्रकाशन आज यानी 14 सितंबर 2018 दिन शुक्रवार को हुआ है )