औरत का जिस्म। हर आदमी उसे बेलिबास देखने की ख्वाहिश रखता है। खुद औरतें भी। और पुरुष का जिस्म। तो उनके दीवाने भी बढ़े हैं। बदलाव का ज्वालामुखी सुलग रहा है। अब कोई हिमालय इसे ठंडा नहीं कर सकता। फटना ही इसकी नियति है। यह सिर्फ वासनाओं का विस्फोट भर नहीं है। यह युगबोध है। इसे सबको स्वीकार करना ही होगा। आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों। मगर तब तक बहुत कुछ चटक और दरक चुका होगा। गे और लेस्बियन की अवधारणा कुलांचे भर रही है। देश की सबसे बड़ी पंचायत और अदालत में इसकी चीख उठ चुकी है। पुरखों की मान्यताओं का अब कोई मायने नहीं रह गया है। आदम भूख बढ़ रही है। देह का अनचाहा वरण और इच्छापूर्ति की तकलीफदायक रंगत अब जिस्म से नहीं आंखों से गुजरकर रूह को चीर रही है। इस बदलते समाज की दुश्वारियां बेहद जोखिम भरी हैं। पिछले दिनों व्हाट्सऐप पर करीब 40 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक औरत अपने ब्लाउज के बटन खोलकर पूरी छाती दिखाती है। इसके बाद एक मर्द के साथ सहवास करती है। यही नहीं, यू-ट्यूब पर इस औरत के कुछ क्लिप भी नुमाया हो गए। इस औरत को पोर्न स्टार ठहरा दिया गया। इत्तेफाक से यह वीडियो और क्लिप इस औरत के पास पहुंच जाते हैं। तब असल कहानी सामने आती है। दरअसल यह और कुछ नहीं नेटफिलक्स पर रिलीज सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का हिस्सा है। इसमें पति की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी की भूमिका में राजश्री देशपांडे हैं। नेटफिलक्स पर इसे कितने लोगों ने देखा, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। मगर व्हाट्सऐप पर इसे अनगिनत ग्रुप में भेजा गया। लोगों ने पूरी हसरत से देखा। राजश्री देशपांडे कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें इस वीडियो और क्लिप से कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें तकलीफ इस बात की है कि इसे पॉज कर लोगों के सामने रखा गया। दरअसल ‘सेक्रेड गेम्स’ में नवाजुद्दीन का चरित्र बिस्तर में हिंसक होता है। इससे राजश्री असहज रहती हैं। हालात बदलने पर दोनों में प्यार पनपता है। ...और खुली छाती और सहवास का दृश्य इसी की परिणति है।
राजश्री का कहना है कि वायरल तो बहुत कुछ हो जाता है। 30-40 सेकेंड के सीन के एक हिस्से को पॉज कर उसके छोटे वीडियो और तस्वीर बनाकर बांटना गलत है। मगर जिंदा गोश्त के सौदागर मानते ही नहीं हैं। इस कशमकश पर शायर प्रेमकुमार नजर की लाइनें माकूल हो सकती हैं-बहुत लंबी मसाफत है बदन की, मुसाफिर मुब्तदी थकने लगा है। किस्सा कोताह के केंद्र में पोर्न और वेब सीरीज है। तो इस लिहाज से 16 जुलाई को एसएल ग्रुप के सुभाष चंद्रा के ‘जी-5’ में रिलीज बॉयोपिक मूवी ‘ करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी आॅफ सनी लियोन ’ पर चर्चा जरूरी है। सनी लियोन को कुछ लोग सनी लियोनी भी कहते हैं। मगर उन्हें कोई करनजीत कौर के नाम से नहीं जानता। 37 वर्षीय सनी लियोन पूर्व पोर्न स्टार हैं। वह कम से कम 50 अश्लील फिल्मों की नायिका रह चुकी हैं। अब भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। इस बॉयोपिक में सनी लियोन की असल जिंदगी के कई राज सामने आए हैं। इसका ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। इसे एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले। यह आंकड़ा इस बात की तसदीक करता है कि लोग नीली छवियों के संसार से अतृप्त हैं। सनी लियोन को हम हिंदुस्तानियों ने पहली बार 2011 में ‘बिग बॉस’ के पांचवें सीजन में देखा था। फिल्मकार महेश भट्ट यहां से उन्हें उठाकर ‘जिस्म 2’ में ले गए। सनी लियोन की इस बॉयोपिक में उनके पति डेनियल वेबर की भूमिका में मार्क बकर हैं। तिब्बती पिता और हिमाचली मां की संतान सनी लियोन की इस बॉयोपिक में ‘कौर’ लिखा होने पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल ‘कौर’ हर सिख लड़की और महिला अपने नाम के आखिर में लगाती है। इसका अर्थ राजकुमारी होता है। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के वक्त से यह परंपरा चली आ रही है। सिख समुदाय की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने इस बॉयोपिक वेब सीरीज पर ‘कौर’ लिखा होने पर कड़ी आपत्ति की है। उन्होंने कहा है कि ‘कौर’ शब्द को हटाया जाए। कमेटी के प्रवक्ता दलजीत सिंह बेदी का कहना है कि सनी बचपन में सिख थी। बड़े होने पर पोर्न स्टार बन गई। ईसाई से शादी की। सिख धर्म में सिंह और कौर उपनाम का महत्वपूर्ण स्थान है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। जी-5 पर इस आपत्ति का क्या फर्क पड़ता है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि सनी लियोन खुलकर बोलती हैं। 2013 में उन्होंने ट्वीट किया था -बलात्कार कोई अपराध नहीं, वो तो साश्चर्य (सरप्राइज) यौन संबंध है। यह अलग बात है कि हंगामा होने पर उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था। वह पोर्नोग्राफी को मनोरंजन का साधन भी मानती हैं। बहरहाल जी-5 वाले कह रहे हैं बॉयोपिक में सनी लियोन के राज पहली बार सामने आए हैं। जी-5 का यह दावा गलत है। ...क्योंकि चर्चित फोटोग्राफर और फिल्मकार दिलीप मेहता की डाक्यूमेंट्री ‘मोस्टली सनी’ बहुत पहले आ चुकी है। इसमें सनी लियोन के कनाडा के सार्निया से मुंबई तक पहुंचने का सफर पहले ही दिखाया जा चुका है।
मुकुंद स्थानीय संपादक, प्रयुक्ति (हिंदी दैनिक), नई दिल्ली

No comments:
Post a Comment